फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीनशेड के मकान में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनशेड के मकान में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव टिनशेड के मकान में दुपट्टे के सहारे लटका पाया गया। परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। किसी तरह दरवाजे के ऊपर खुली जगह से अंदर जाकर दरवाजा खोला लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर नगर थाने की पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी निवासी वीरेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदार के यहां हर्रैया गए थे। पत्नी मनीषा, बड़ी बेटी 17 वर्षीय आशा, बेटा 15 वर्षीय लवकुश, 12 वर्षीय बेटी अंशिका व सात वर्षीय बेटी अंशु घर पर थे। दोपहर में पत्नी मनीषा बड़ी बेटी से कपड़े धुलने को कहकर गांव में किसी काम से चली गई। बाकी बच्चे घर के बाहर थे। दोपहर को बड़ा बेटा लवकुश घर में जाने के लिए अपनी बहन आशा को आवाज देने लगा। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दीवाल के झरोखे से अंदर झांककर देखा तो उसकी बहन आशा का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंच गए। इसी बीच घर का एक सदस्य दरवाजे के ऊपर खाली जगह से अंदर घुसकर दरवाजा खोला लेकिन तब तक आशा की मौत हो चुकी थी। इसी बीच सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष अमित सिंह व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें