फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटरी और गड़हा गौतम ए की टीम वाॅलीबाल के फाइनल में

Sun, 09 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कप्तानगंज(बस्ती)। रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय गड़हा गौतम के प्रांगण में चल रही 27वीं राम आसरे सिंह नोहरा देवी वाॅलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को वॉलीबाल की चार और कबड्डी की 10 टीमों ने प्रतिभा दिखाई।
वॉलीबाल में प्रतिस्पर्धियों को मात देते हुए कटरी और गड़हा गौतम ए की टीम ने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
इससे पहले मुख्य अतिथि एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय ने खिलाड़ियों का परिचय कर कर खेल की शुरुआत कराई। शनिवार को खेले गए वॉलीबल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने स्पोर्ट्स कॉलेज देवरिया को हराया। क्षेत्रीय टीमों में कटरी ने तिघरा, गड़हा गौतम ए ने वाल्टरगंज,बाबा क्लब कलवारी ने तिघरा को हराया। शुभी तिवारी, रागिनी यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन राम कोमल सिंह ने किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में कटरी ने पिठिया लश्करी को तथा गड़हा गौतम ए ने बाबा क्लब कलवारी को पराजित कर फाइनल में जगह बना लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में बीआरएस अकादमी ने संसारीपुर को, व्हाइट ड्रैगन ने एसएस स्पोर्ट्स को, ब्लैक पैंथर ने दुबौलिया को तथा गड़हा गौतम ने आरबीएस स्पोर्ट्स को शिकस्त दी।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत केंद्र व राज्य सरकार खेल को जान-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसी का परिणाम है कि अब गांव में छिपी प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हो रही हैं।
विज्ञापन

आयोजक सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सभा राज सिंह ने ग्रामीण अंचल में खेलों की भूमिका को रेखांकित करते हुए आभार ज्ञापन किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर्येंदु द्विवेदी, हरिश्चंद्र सिंह, दिनेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, धर्मेंद्र देव सिंह, डॉ. पूनम मौर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें