बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के पुर्सिया गांव के राम बेलास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उसे पकड़ कर रस्सी से बांध कर अपने दरवाजे पर मारापीटा। शोर सुनकर उसकी पत्नी कालिंदा और पुत्री मुस्कान, रानी और आंचल बचाने आईं तो उन्हें भी मिलकर मारापीटा। पुलिस ने राम अचल, श्याम बिहारी, राहुल और चंद्रकला पर केस दर्ज किया है। संवाद