फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करवाचौथ व्रत आज...खरीदारों की उमड़ी भीड़, बाजार रहा गुलजार

Fri, 10 Oct 2025 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर बाजार में श्रृंगार की खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
बस्ती। करवा चौथ के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार रहा। शहर और गांव-कस्बों के छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। ब्यूटीशियन एवं कास्मेटिक बाजार में महिलाओं का हुजूम दिखा। वहीं, कपड़ाें और ज्वैलरी, मेहंदी की भी खरीदारी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रहेंगी। सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखेंगी।
त्योहार से एक दिन पूर्व बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पूजा-पाठ के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की। शहर के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। गहने, साड़ी, चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ रही। व्यस्त बाजारों में जगह-जगह लगे स्टॉलों पर महिलाएं मेहंदी रचाती नजर आईं।
विज्ञापन

यहां महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा था। ब्यूटी पार्लर में भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। आधी रात तक मेहंदी और ब्यूटी पार्लरों पर चहल-पहल नजर आई। महिलाएं इस त्योहार को लेकर खासी उत्साहित नजर आईं।
लोगों ने पूजा के लिए कैलेंडर, मिट्टी और चीनी के करवे, छलनी, पूजन सामग्री, पकवान बनाने का सामान खरीदा। शहर में जगह-जगह ठेलों पर और सड़क किनारे इनकी बिक्री होती नजर आई।
भीड़ के चलते दिन भर शहर के मालवीय रोड मार्ग, शालीमार मार्केट, गांधीनगर बाजार, कंपनी बाग जयशक्ति मार्केट, पांडेय बाजार, मंगल बाजार समेत आदि प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिखी। इससे सड़कों पर जाम के हालात रहे।
पौराणिक मान्यता के मुताबिक सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर का पूजन करेंगी। पूड़ी-पकवानों से भोग लगाएंगी और फिर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उपवास खोलेंगी। सुहागिन महिलाओं को इस त्योहार का साल भर इंतजार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें