फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : 17 मजिस्ट्रेट और जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 10 जोन में बंटा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला प्रशासन ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के लिए कार्ययोजना तैयार की है। पूरे जिले को 10 जोन में बांटा गया है। 350 निगरानी कैमरे लगाए हैं। कंट्रोल रूम से हर समय निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि ढाई हजार पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। 10 प्रमुख कांवड़ मार्गों पर 17 विशेष मजिस्ट्रेट और मंदिरों पर 10 जोनल मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर हैं। इसके अलावा 46 सेंटर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 26 अधिकारी पार्किंग ओर मेला क्षेत्र में लगाए गए हैं जो निगरानी करेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त किया है। बिजली निगम ने बिजली के खंभों की रैपिंग और ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग की है। रात के समय आवागमन के लिए मार्गों और शिवालयों पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने अमहटघाट, मोहटा घाट, निर्मलीकुंड पर गोताखोर तैनात किए हैं। बताया कि शिवभक्तों की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र के कांवड़ और मेला के लिए सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती को जबकि ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में कांवड़ यात्रा व मेला के लिए एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, पंचायतीराज विभाग ने 350 सफाई कर्मचारियों को उतार दिया है। नगर पालिका ने भी तीन सौ कर्मचारियों को सफाई समेत अन्य कार्य के लिए मैदान में उतार दिया है। 70 किलोमीटर दूसरी वाले कांवड़ मार्ग पर पुलिस और प्रशासन की विशेष निगरानी होगी, ताकि मेला व यात्रा सकुशल संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें