फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेपाल से लौटे कानपुर के युवकों को संदिग्ध बताकर पीटा, 12 नामजद

Sat, 06 Sep 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ड्रोन को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में फैली भ्रांति के बीच बृहस्पतिवार रात हरैया थाना क्षेत्र के रेहरवा के पास ग्रामीणों ने नेपाल से लौट रहे कानपुर देहात जिले के बाइक सवार दो युवकों को घेरकर पीट दिया। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।
विज्ञापन

पूछताछ में पुष्टि होने के बाद हर्रैया पुलिस ने युवकों पर हमले के आरोप में 12 नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात ड्रोन के कौतूहल के बीच ग्रामीण जागकर आसमान निहार रहे थे। इसी दौरान रात लगभग एक बजे हर्रैया थानाक्षेत्र के बिहरा रेहरवा गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके कुछ देर पहले उसी क्षेत्र में एक लावारिस बाइक सागौन के बाग में मिली थी, जिसे लेकर ग्रामीण पहले से असमंजस में थे।
उसी बीच दो अजनबी युवकों को देखकर उग्र हो गए। कुछ ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। गनीमत रही कि कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो एक ने अपने को शिवम सिंह व दूसरे ने संदीप यादव निवासी असेवा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात बताया।
विज्ञापन

दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मोटरसाइकिल से नेपाल घूमने गए थे।
वहां से लौटने के बाद फोरलेन के किनारे स्थित गजानन ढाबे पर खाना खाकर टहल रहे थे। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर उन्हें मार पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजकर उपचार कराया और उनके परिजनों को सूचना दी।
इन ग्रामीणों पर हुई एफआईआर
हर्रैया थाने के बिहरा रेहरवा गांव के सूर्यमणि चौधरी, रामबरन, विवेक, अजीत चौधरी, शिव शंकर, रवि, शिवमूरत, चंद्रभान, रामजनक, ओम प्रकाश, लाल मणि, मेंहीलाल व कुछ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट, अपशब्द कहने तथा जान-माल धमकी,तोड़फोड़ करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें