हरैया। हरैया ब्लॉक के थान्हा खास गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर अयोध्या धाम से पधारे पंडित सुरेश शास्त्री ने भगवान के जन्मोत्सव की कथा सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया।
कथा व्यास ने सुनाया जब-जब इस धरा धाम पर धर्म की हानि होती है तो धर्म की स्थापना के लिए भगवान का अवतार होता है। द्वापर युग मे कंस का अत्याचार बढ़ गया था कंस के अत्याचार से समस्त भूमंडल कांप रहा था। कंस अपने मौत के भय से देवकी के नवजात शिशुओं को पटक-पटक कर मार डालता था। अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को जेल में बन्द कर दिया। कंस के अत्याचार को मिटाने के लिये देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।भगवान के जन्म के समय कंस के समस्त पहरेदार सो गये थे और भगवान श्रीकृष्ण को वासुदेव रातों रात मथुरा नंद बाबा के यहां पहुंचा दिया था। भगवान ने अवतार लेकर के कंस आदि का उद्धार करके पुनः धर्म की स्थापना की। इस मौके पर आयोजक सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव, श्रीचंद्र, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव, बृषद, विपुल श्रीवास्तव, राम कुमार, राम तौल सहित कई लोग मौजूद रहे।