भानपुर/सोनहा। भानपुर तहसील क्षेत्र के छितिरगावां ग्राम पंचायत में ट्रांसफार्मर खराब होने से 4 दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। इसकी वजह से 300 घरों के लोग परेशान हैं। रात में पूरा गांव अंधेरे में डूब जा रहा है। गांव की प्रधान राधिका चौधरी पत्नी राम प्रताप चौधरी ने जिलाधिकारी बस्ती एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलने व बिजली व्यवस्था चालू कराने की मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया कि छितिरगावां गांव में लगा ट्रांसफार्मर 4 दिन से जला हुआ है। इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन जले ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला गया।