फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: श्रीराम कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

Fri, 04 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित काली माता मंदिर बेलवाडाड़ में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के लिए बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से कलवारी, चमनगंज, गोलवा, चनगहिया, धोबहट होते हुए सरयू नदी के माझा खुर्द घाट तक गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति धुन पर जयघोष करते हुए यज्ञ स्थल से विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां पर कथावाचक रामानंद गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का पूजन कराया।
विज्ञापन

कलश यात्रा में मंगला प्रसाद,रामबदन, सुरेन्द्र मिश्रा, अनिरुद्ध पाण्डेय, मनोज कुमार, बलभद्र प्रसाद, नरेन्द्र ओझा, शिवम्, विशाल, दीपिका, अंजली, निधि, पूजा,किरन शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें