फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घरों में हुई कलश स्थापना, उपवास रख देवी की आराधना में जुटे श्रद्धालु

Mon, 16 Oct 2023 12:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवरात्र के प्रथम दिन मां शैल पुत्री की हुई पूजा-अर्चना, देवी भक्तों ने किया माता का आह्वान
विज्ञापन

- घरों में पूजा-अर्चना के बाद देवी मंदिरों में पहुंचे व्रतधारी, दिनभर चला दर्शन-पूजन का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को देवी के प्रथम स्वरूप मां शैल पुत्री की पूजा-अर्चना हुई। देवी भक्त वैदिक परंपरा के अनुसार घरों में कलश स्थापना कर नवरात्र व्रत धारण किया। इसके बाद पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है।
घरों से लेकर मठ मंदिरों तक नवदुर्गा का आह्वान किया गया। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ घंट-घड़ियाल की गूंज शुरू हो गई है। जगह-जगह देवी के जयकारों की गूंज हो रही है। नवरात्र पर्व को लेकर सुबह से ही देवी भक्तों में उत्साह बढ़ गया। लोगों ने पहले पूजा स्थलों की सफाई की। इसके बाद पूजन सामग्रियों को एकत्र कर मां भगवती की आराधना शुरू हुई। देवी को साक्षी मान आम के पल्लव, जौ, गाय के गोबर से सजा-धजा कलश स्थापित किया गया।
विज्ञापन

देवी के चित्र पर लाल चुनरी चढ़ाई गई। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। यह पूरे नवरात्र तक प्रकाशमान रखी जाएगी। महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी एक साथ देवी की उपासना में लीन हो गए हैं। हर कोई माता रानी से सुख, समृद्धि की कामना कर रहा है। अटूट श्रद्धा के साथ लोग मां की सुबह-शाम आरती उतार रहे हैं। अन्न का त्याग कर देवी भक्त फलाहार व्रत धारण कर लिए हैं। नौ दिन तक लोग उपवास के साथ देवी के श्री चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

...
देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई। लोग परिवार के साथ देवी के सच्चे दरबार में अरदास लगाने के लिए घरों से निकल पड़े। इस दौरान देवी भक्तों की अटूट श्रद्धा देखते ही बन रही थी। भक्तों के हाथों में देवी को प्रिय लाल पुष्प, कपूर, अगरबत्ती, फल आदि सामग्रियों से पूजा की थाल सजी रही। जिन्हें मां के दरबार पवित्र भाव से समर्पित किया गया। शहर के रौता चौराहा स्थित देवी मंदिर, शनैश्वर मंदिर, आवास विकास मां काली मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम स्थित मंगला महाकाली मंदिर, गांधी नगर स्थित श्री रामजानकी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री भद्रेश्वरनाथ धाम, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित शत चंडी मां काली शक्ति पीठ में पूरे दिन दर्शन- पूजन का दौर चला। यहां सुबह-शाम मां भगवती के आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें