बस्ती। उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से बरेली में आयोजित पावर लिफ्टिंग स्टेट चैपिंयनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ज्योति शुक्ला ने जनपद का मान बढ़ाया है। आगे वह वेट और पावर लिफ्टिंग में नेशनल खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहती है।
माता भावना शुक्ला व पिता स्वं सतीश कुमार की पुत्री ज्योति बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वेट और पावर लिफ्टिंग में उसने रोचक ढंग से कदम रखा। ज्योति के मुताबिक वह शरीर का वजन घटाने के लिए जिम से जुड़ी, वहीं उसकी मुलाकात प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार से हुआ और उनकी प्रेरणा से वह पावर लिफ्टिंग किस्तम अजमाने लगीं। संवाद