फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों में जो सीखा, उसे जीवन में उतारें : प्राचार्य

Wed, 12 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनकटी। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली की छात्राओं का प्राथमिक विद्यालय बनकटी में चल रहा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का मंगलवार को समापन हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव व प्रबंधक डाॅ. अनिल कुमार मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने कहा कि जीवन न केवल बौद्धिक विकास का समय है, बल्कि भावी जीवन के निर्माण का भी समय है। प्राचार्य नीलम मौर्य ने बताया की सात दिनों में जो सीखा है, उसे अपने जीवन में उतारें, तभी शिविर की सार्थकता है।
स्वयं सेविका छात्रा शालिनी, दिव्या, रोशनी चौधरी, अनुराधा, सलोनी उपाध्याय, नेहा, आंचल, अमृता शुक्ला, रिंकी मौर्य आदि ने एकांकी, नाटक, नृत्य, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत व भाषण आदि के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पर्यावरण संरक्षण, महिला सम्मान एवं महिला शिक्षक को बढ़ावा देने आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार गौतम ने सात दिवसीय विशेष शिविर के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शालिनी पाल ने किया। इस दौरान वंशराज मौर्य , डाॅ. अनिता मौर्य, डाॅ. अजित मणि त्रिपाठी, सरोज मौर्य, कृष्ण मोहन, शिखा पांडेय, अर्जुन उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें