फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम हुई बारिश, मोहल्लों में जलभराव

विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
झमाझम हुई बारिश, मोहल्लों में जलभराव
विज्ञापन

बस्ती। उमस के बाद बृहस्पतिवार सुबह जमकर बारिश हुई। दिन में रुक-रुककर पछुआ हवा के साथ बारिश होती रही। इससे शहर के मोहल्लों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है अगले चार-पांच दिन भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार कच्छ गुजरात से लेकर राजस्थान, वाराणसी उत्तर प्रदेश, गया बिहार और शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल तक मानसून की टर्फ रेखा बनी हुई है। इसका पूर्वी सिरा हिमालय की श्रेणियों में शिफ्ट हो रहा है। इसके अलावा एक कंवरजेंस उत्तर पूर्व में बन सकता है। इसके चलते उत्तरी बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा हो रही है। 10 से 13 जुलाई के बीच इसका असर ज्यादा होने की संभावना है। 12 जुलाई को अतिवृष्टि का अनुमान है। इस बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 78 प्रतिशत तक दर्ज की गई। आने वाले 24 घंटे में तापमान में दो सेंटीग्रेड गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें