फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए खुला जूनियर्स क्रेच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए खुला शिशु घर
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ के संचालन में महिला थाना परिसर में स्थापित दो से पांच वर्ष के बच्चों की देखभाल के लिए खाकी जूनियर्स क्रेच (शिशु कक्ष) की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन जया श्रीवास्तव पत्नी एडीजी अखिल कुमार ने किया।
परिक्षेत्र अध्यक्ष वामा सारथी ज्योति मोदक पत्नी आईजी, अध्यक्ष डॉ. आकांक्षा गुप्ता पत्नी पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि बस्ती में वामा सारथी की पहल पर खुला यह केंद्र दूसरे जनपदों के लिए नजीर है। वह इसे जोन के अन्य जनपदो में भी संचालित करने के लिए प्रयास करेंगे। आईजी राजेश मोदक ने कहा कि पुलिस विभाग में वर्तमान में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों के छोटे बच्चों के लिए यह केंद्र वरदान होगा। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इसके स्थापना में किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए सभी सहयोगियों के आभार जताया। कार्यक्रम में जया श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में पुलिस में कार्यरत महिला कर्मियों के बच्चों के लिए यह केंद्र काफी मददगार होगा। ज्योति मोदक ने इस केंद्र की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि इससे नौकरी पेशा महिलाएं बिना किसी तनाव के अपनी सेवाएं दे सकेंगी। डॉ. आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे की देखरेख के दौरान इस तरह के केंद्र की स्थापना का विचार आया। इस केंद्र को 02-05 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू किया जा रहा है और उसका उद्देश्य है कि पुलिस परिवार की महिलाएं जब कार्य सरकार के लिए/ ड्यूटी पर जाएं तो कुछ समय के लिए अपने बच्चों को ‘शिशु कक्ष’ में रखकर निश्चिन्त होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्रेच निर्माण में अपना सहयोग देने वाले राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने इसे बच्चों के लिए वरदान बताया और वामा सारथी बस्ती की टीम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने किया। कार्यक्रम में एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, बीएसए जगदीश शुक्ल, सीओ सदर आलोक प्रसाद, सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय, सीओ कलवारी विनय सिंह, सीओ रुधौली अम्बिका राम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राधेश्याम राय, डॉ नवीन, विनय शुक्ल, गोविंद शुक्ल, शांतनु मिश्र, नेहा पांडेय, जूडो ट्रेनर सरिता सिंह व अन्य पुलिस परिवार सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है प्रबंध
शिशु कक्ष के अंदर सीसीटीवी, कैमरे, एसी स्मार्ट टीवी, खेल सामग्री, झूले, किताबों व आकर्षक परिवेश का निर्माण किया गया है, जहां बच्चे आनंद के साथ समय बिता सकेंगे। इस केंद्र में लोग अपने बच्चों को मामूली वार्षिक, मासिक अथवा दिन के अनुसार इस केंद्र में रख सकेंगे। जहां प्रशिक्षित केयर टेकर्स उनकी देखभाल करेंगी। केंद्र का संचालन महिला थाना इंचार्ज की देखरेख में वहां की चयनित व प्रशिक्षित महिला आरक्षी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें