बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत
नगर बाजार/गोटवा बाजार (बस्ती )। नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुटहिया ओवरब्रिज पर शनिवार रात मोटरसाइकिल से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया निवासी 40 वर्षीय प्रेम प्रकाश शुक्रवार रात पत्नी 36 वर्षीय प्रियंका को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ी आ रहे थे। लेकिन, रात होने की वजह से दिशा भ्रमित होकर वह नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फुटहिया ओवरब्रिज पर पहुंच गए। तभी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर पीछे बैठी प्रियंका गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहां थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई।