फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून बीतने को बारिश का पता नहीं

विज्ञापन
माौसम - फोटो : ramesh mishra
विज्ञापन
बस्ती। जून माह बीतने को है, लेकिन पारा का प्रभाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पारा 40 के पास पहुंच गया। बारिश न होने और पारा बढ़ने से उमस बढ़ गई है। ऊपर से लो वोल्टेज और बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने 12 जून से से ही बारिश होने की बात कही थी, मगर उनके दावे का दम निकल गया। जून माह बीत रहा है, मगर बारिश का अता-पता नहीं है। रोजाना आसमान में बादल छा रहे हैं। बादल देख किसान से लेकर आम आदमी की उम्मीदें बारिश को लेकर बढ़ जाती हैं। लगता है कि अब बदरा बरसे, तब बदरा बरसे, मगर कुछ ही देर बाद बदरा दगा दे जाते हैं। बादल के हटते ही सूरज अपनी तपिश का एहसास लोगों को कराने लगता है। 20 जून को दोपहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 12 बजे के बाद तो सूरज की तपिश और बढ़ गई। लोग कड़ी धूप से बचने की कोशिश की में जुट गए। पारा बढ़ते ही उमस भी बढ़ गई। बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। हर घंटे पर बिजली एक बार जरूर कट रही है। न बिजली आने का कोई समय रह गया है और न ही जाने का। इतना ही नहीं यदि बिजली आई भी तो लो वोल्टेज की समस्या के कारण घरों में ठीक से पंखे और कूलर तक नहीं चल पा रहे हैं। रात में वोल्टेज की समस्या अधिक रह रही है। माना जाता है कि 15 जून से बारिश की शुरुआत हो जाती है, मगर जून माह की 29 तारीख बीत गई, मगर बारिश का अता-पता नहीं है। बारिश का न होना, बिजली की लगातार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें