फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएसवाई : दो माह बाद भी नहीं मिल सकी 119 प्रसूताओं की प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 15 चिकित्सा इकाइयों में हो रहे संस्थागत प्रसव के बाद महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के भुगतान में कई ब्लॉक पिछड़ गए हैं। शिशु जन्म से दो दिन के अंदर महिलाओं को मिलने वाली रकम दो माह बाद भी नहीं मिल सकी है। इससे 119 प्रसूताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह बजट की कमी और भुगतान पोर्टल की फीडिंग, ई-केवाईसी में दिक्कत बताई जा रही है।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूताओं को प्रसव के बाद 1400 और शहरी को 1000 रुपये की धनराशि ऑनलाइन खाते में भेजी जाती है। यह भुगतान स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रसव के 24 से 48 घंटे के बीच होने का प्रावधान है। इससे प्रसव के बाद प्रसूता के खानपान व पौष्टिक आहार में कोई कमी न आए। वहीं जिले में एनएचएम की ओर से स्वास्थ्य विभाग को दो माह से धनराशि आवंटित न किए जाने से प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान नहीं किया गया।
वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के आंकड़ों अनुसार एक अप्रैल से 27 अक्तूबर तक जिले के एमसीएच विंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 15131 संस्थागत प्रसव हुए हैं, इसमें जेएसवाई योजना का कुल भुगतान 79 प्रतिशत रहा। 2900 महिलाओं को अब तक जेएसवाई की धनराशि का भुगतान नहीं हो सका है। इन महिलाओं को धनराशि का इंतजार है। बताया गया कि यह भुगतान पोर्टल में कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण रुका है। अब इधर भुगतान प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें