फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व युवाओं के रोजगार के खुले रास्ते: गन्ना मंत्री

विज्ञापन
मुण्डेरवा शुगर मिल का निरीक्षण करते कैविनेट मंत्री सुरेश सिंह राणा,सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक ? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
किसान व युवाओं के रोजगार के खुले रास्ते: गन्ना मंत्री
विज्ञापन

सूबे की 29 चीनी मिलों पर गैर दलों की सरकारों ने लगा दिया था ताला
भाजपा सरकार ने 15 बंद सुगर मिलों को फिर से दिया नया जीवन
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। सूबे के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि चीनी का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वांचल के सुगर मिलों की खस्ताहाली के लिए गैर भाजपा सरकारें जिम्मेदार हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने उद्योगों को लेकर कभी कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके उलट भाजपा सरकार उद्योगों को लेकर संवेदनशील है। गैर भाजपा सरकारों ने पूर्वांचल की 29 सुगर मिलों पर ताला लगा दिया था। योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इनमें से पंद्रह मिलों को नया जीवन देकर किसानों व युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोले हैं।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री शनिवार को नव निर्मित सुगर मिल के मीटिंग हाल में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। वे 21 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर की गई तैैयारियों की समीक्षा के लिए यहां पहुुंचे हैं। कहा कि सुगर मिल के चलने से रोजगार का सृजन होगा तथा व्यापारियों किसानों को भी लाभ मिलेगा। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को मुंडेरवा शुगर मिल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद मिल आम जनता को सौंप दिया जाएगा। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुंडेरवा सुगर मिल वर्षों तक बंद रही। सपा और बसपा की सरकारों ने केवल चुनावी वादों से काम चलाकर जनता को छलने का काम किया। आंदोलन हुए, जिसमें तीन किसान शहीद हो गए थे। इसी बीच चुनाव आ गया और इनकी शहादत पर तब सपा के तत्कालीन मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मिल चलाने का वादा किया, मगर चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हें कभी इस मिल व शहीद किसानों के परिवार की याद नहीं आई। भाजपा की योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में मिल को चलाने के लिए प्रस्ताव ही नहीं पारित किए। इसके लिए धन भी अवमुक्त कर अपना वादा निभाया था। सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा विधान सभा क्षेत्र के विधायक रवि सोनकर, विधायक हर्रैया अजय सिंह, प्रमुख सचिव सजंय आरभूष रेड्डी, एमडी विमल कुमार द्विवेदी, डीएम आशुतोष रंजन, एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज, एडीएम रमेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें