फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतीपुर हत्याकांड : परी के परिजनों से मिलने पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 27 Jun 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में पैकोलिया क्षेत्र के जीतीपुर के लाला पुरवा गांव पहुंचा। विवाद में जान गंवाने वाली 14 वर्षीय परी के पिता अतुल कुमार श्रीवास्तव से मिलकर ढाढस बंधाते हुए आर्थिक सहयोग दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कर्मियों का निलंबन ही पर्याप्त नहीं है, प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाजपा की सरकार में जघन्य हत्याकांड के सिलसिले तेज हो गए हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अपराधी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए डेलिगेशन की मांग है कि नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिले, अवैध कब्जे का ध्वस्तीकरण कराया जाए। वहीं, मांग की जाएगी कि परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें