फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतीपुर हत्याकांड : पूर्व सांसद ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

Sat, 28 Jun 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के जीतीपुर गांव में विगत दिनों जमीन के विवाद में हुई मासूम सिद्धी श्रीवास्तव उर्फ परी की हत्या के बाद राजनीतिक दलों के लोगों का उनके घर पहुंचना जारी है। शुक्रवार को भाजपा के असम प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने परी के पिता अतुल श्रीवास्तव से जमीन के विवाद और घटना की पूरी जानकारी ली और उसके बाद जिलाधिकारी से टेलीफोन पर हत्यारोपियों के अवैध कब्जे को शीघ्र ध्वस्त कराने की बात कही। वहीं, डीआईजी बस्ती से वार्ता कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कराने को कहा। आरोपियों की ओर से कब्जा की गई नवीन परती की जमीन के मुकदमे की उन्होंने जानकारी ली और उसका शीघ्र निस्तारण कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित कराने को कहा।
इस मौके पर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव उर्फ देवा, जिला पंचायत सदस्य गिल्लम चौधरी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, आदित्य श्रीवास्तव, वरुण सिंह, सर्वेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें