हर्रैया। विक्रमजोत ब्लॉक के रजवापुर चेफवा बाजार में शनिवार की रात सड़क किनारे ज्वेलरी की दुकान की कुंडी तोड़कर लाखों के जेवरात की चोरी हो गई। चोरों ने दुकान में रखे अभिलेख भी जला दिए। भोर में जागे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलते देखा तो दुकानदार को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने रविवार शाम को पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित महेश कुमार सोनी निवासी जगदीशपुर थाना परशुरामपुर ने हर्रैया पुलिस को तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम 6 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। भोर में दुकान के बगल के लोगों की सूचना पर वह दुकान पहुंचे। दुकान से करीब दो किलो चांदी की पायल व सोने के आभूषण गायब थे। दुकान में रखे हिसाब के कागजात व अन्य सामान जल गए थे। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। संवाद