फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नकब लगाकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Fri, 22 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। बुधवार रात बरहपुर गांव में पक्के मकान में पीछे की दीवार में नकब लगाकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी हो गई। बरामदे में सो रहे परिवार के लोगों की सुबह नींद खुली तो वारदात की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


गांव निवासी अजय कुमार वर्मा बुधवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ बरामदे में सोने चले गए। सुबह कमरे का ताला खोलकर कर अंदर गए तो आलमारी व बाॅक्स का ताला टूटा देख सहम गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजय वर्मा ने बताया कि चोर करीब दो लाख के जेवर व 45 हजार नकद चुरा ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है।कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें