फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किन्नर के मकान से जेवर और बर्तन चोरी

Sun, 03 Nov 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। आमा गांव में राजेश गुप्ता के मकान में किरायेदार के रूप में रहने वाली सुमन किन्नर के घर को शुक्रवार की रात चोरों ने खंगाल लिया। कमरे का ताल तोड़कर कपड़े, बर्तन व जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन

सुमन ने बताया कि उसकी कपड़े की दुकान दो साल से बंद थी। शुक्रवार रात करीब दो बजे दरवाजे की आवाज सुनकर वह निकली। देखा कि कपड़े का गट्ठर एक आदमी ले जाकर चार पहिया वाहन में लादकर चला गया। शोर मचाने पर लोग जुटे। मगर, तब तक वह भाग चुका था। चोर तीन लाख के जेवर, यजमानी से मिले तमाम बर्तन चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें