सीढ़ी के सहारे निकाला गया फंसा कर्मचारी
गांधीनगर पुलिस चौकी के पीछे स्थित है दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिवाली की रात करीब नौ बजे धुआं धार आतिशबाजी के बीच गांधीनगर पुलिस चौकी के ठीक पीछे स्थित रवि चूड़ी केंद्र के पहले तल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। संयोग से दुकान बंद थी। मगर, अंदर मौजूद एक कर्मचारी आग के बीच फंस गया था, जिसे फायर ब्रिगेड ने सीढ़ी के सहारे निकाला।
दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग दुकान के निचले तल पर नहीं फैली, वरना गांधीनगर के सबसे संकरे और भीड़भाड़ वाली गली को भीषण अग्निकांड की चपेट आने से बचाना मुश्किल हो जाता।
बताया जा रहा है कि दिवाली के कारण दुकान जल्द बंद हो गई थीं। दुकान के अंदर सोने वाले दो-तीन कर्मचारी मौजूद थे। अचानक पहली मंजिल पर स्थित खिलौने वाले रैंकों में आग लग गई। बाकी कर्मचारी भागकर निकल गए। मगरए एक अंदर फंसा रह गया। चौकी के पास मौजूद दमकल टीम ने उसे काफी प्रयास के बाद सुरक्षित निकाल लिया।