फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु जन्मे, हर तरफ मेरी क्रिसमस की धूम

Sun, 25 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौशाल में यीशु जन्मे तो विशेष प्रार्थना सभा हुई । इसके बाद से मेरी क्रिसमस की खुशी हर किसी ने एक दूसरे को केक खिलाकर साझा की। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सेंट बेसिल और 10 बजे सेंट जेम्स चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई।
विज्ञापन


सेंट जेम्स परिसर में सुबह से ही मेले जैसा दृश्य रहा। फॉदर रेब्यू. ईए. स्टेर्लिंन ने यीशु जन्म पर प्रकाश डाला। बाइबिल के पवित्र संदेश  ‘आज दाउद के नगर बैतलहम में तुम्हारे लिए एक  उद्धारकर्ता जन्मा है यही मसीह प्रभु है’ सुनाया। लोगों को आशीर्वाद दिया। कैंपस में एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहते, केक खिलाते लोगों ने एक दूसरे को उपहार भी दिए। सेंट बेसिल चर्च के फादर बिन्नी पॉल व फादर जॉन के नेतृत्व में हुई प्रार्थना सभा में  सुख शांति की कामना की गई। फॉदर बिन्नी ने यीशू के संदेशों सौहार्द, प्रेम आदि का विस्तार से उल्लेख किया। कहा कि मनुष्य जाति के मुक्ति के लिए परमेश्वर ने अपने एकलौते पुत्र ईशा मसीहा को धरती पर भेजा। फादर डेनीज, सिस्टर सीजी, जेम्स रंजीत, डेविस, के साथ ही दिशा संस्थान के तमाम अनुयायी शामिल रहे।

आवास विकास कॉलोनी स्थित डॉन वास्को स्कूल में हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में क्रिसमस मनाया गया। प्रबंधक राजेश मिश्र व संरक्षक सुमनरानी मिश्र ने बच्चों में केक का वितरण किया। कहा कि त्योहार किसी भी जाति और धर्म का हो हमें अपनी परंपराओं का ज्ञान कराते हैं। सेंटा क्लॉज खुशियां लेकर आता है इसलिए बच्चों को क्रिसमस का विशेष इंतजार होता है। जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन में बच्चों ने ठुमके भी लगाए। प्रधानाचार्य ने प्रभू ईशा मसीह के जीवन वृत्ति पर प्रकाश डाला। जेडी यादव, मुकेश मणि त्रिपाठी, तन्मय पांडेय, सुभाष मणि, अभिषेक आदि लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें