फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बकाया बिजली बिल वसूलने गए जेई और लाइनमैन को पीटा

Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया फीडर से जुड़े सकरदहा गांव में मंगलवार को बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे जेई और लाइनमैन की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया।
घटना के बाद उप केंद्र पहुंचे आक्रोशित कर्मियों ने आपूर्ति ठप कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक, जेई संजीव कुमार के साथ विद्युत संविदाकर्मी नरेंद्र प्रताप यादव सकरदहा गांव में बकाया बिजली बिल वसूली करने गए थे। वहां बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीण में पहले से नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई को गांव में पाकर ग्रामीण आपूर्ति संबंधी शिकायत करने लगे। बातचीत के दौरान जेई की कोई बात उन्हें चुभ गई और माहौल गरम हो गया। कहासुनी के बाद ग्रामीण लाइनमैन को मारने पीटने लगे। आक्रोशित लोगों ने जेई को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी मारापीटा। घटना के बाद उप केंद्र पर एकत्रित विद्युतकर्मियों ने रोष जताते हुए गेट बंद कर आपूर्ति ठप कर दी।
मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता अजय मौर्या ने घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर आक्रोशित कर्मियोंं को कार्रवाई का आश्वासन देकर को शांत कराया। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें