फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुधौली में जेई का मरीज मिला स्वास्थ्य महकमा सतर्क

Sun, 31 Aug 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। टायफाइड और डेंगू के साथ ही जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया हैं। रुधौली क्षेत्र के एक बुजुर्ग में जेई की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य टीमों ने मरीजों के घर जाकर फॉगिंग व छिड़काव करने के साथ ही अन्य परिजनों के सैंपल लेकर स्लाइड तैयार की।
विज्ञापन

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती रुधौली ब्लॉक के सेहुड़ा खुर्द निवासी दुरबली (70) की जांच रिपोर्ट में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि की सूचना पर स्वास्थ्य टीम ने मरीज के घर जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की।
जनवरी से अब तक जेई के दो मरीज मिल चुके हैं। वहीं, परशुरामपुर ब्लॉक के शंकरपुर निवासी राजमणि गुप्ता (09) की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर इस साल 16 हो गई है। मरीज चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बहादुरपुर ब्लॉक के सिसवारी रघुवीर सिंह निवासी रामानंद (65) की टायफाइड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीम गांव में पहुंची और फॉगिंग और एंटीलार्वा के छिड़काव के साथ सैंपल लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि बारिश के बाद संक्रमण का खतरा रहता है। सभी सीएचसी और अर्बन क्षेत्र के जिम्मेदारों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें