महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया क्षेत्र थाना फरेंदा जागीर गांव में शनिवार शाम आठ बजे संदिग्ध हालात में 18 वर्षीय युवती का घर के अंदर फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। हर्रैया थाना क्षेत्र के फरेंदा जागीर गांव में रिम्मी गौड़ (18) पुत्री श्रीराम गौड़ की शनिवार की शाम को घर पर संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। शाम को करीब परिजन 8:00 बजे दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कुछ अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग अंदर गए तो छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे शव लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद