फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर घूस लेने का आरोप

Wed, 22 Mar 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने पीडब्लूडी प्रांतीय खंड में कार्यरत अवर अभियंता पर आरोप लगाया है कि 20 लाख का काम देने के नाम पर उन्होंने छह किस्तों में पांच लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए, फिर भी काम नहीं दिया। रकम वापस मांगने और शिकायत करने पर धमकी एवं अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। इसकी शिकायत महिला ने डीएम से शपथ पत्र और अन्य साक्ष्य के साथ मिलकर की। डीएम ने एक्सईएन को मामले की जांच कर रिपोर्ट करने का आदेश दिया। जांच के पहले चरण में कार्यालय में महिला का बयान भी लिया जा चुका है। 
विज्ञापन


हर्रैया तहसील क्षेत्र के हसीनाबाद निवासी सीमा सिंह ने  पीडब्लूडी प्रांतीय खंड में कार्यरत अवर अभियंता चंद्र किशोर पर आरोप लगाया कि वर्ष 2016 के फरवरी में उससे सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये काम देने का वादा किया। इसके लिए उससे विभिन्न चरणों और स्थानों पर पांच लाख रुपये लिए गए। महिला ने डीएम और जांच अधिकारी से सामने यह बयान दिया कि उसके पास रकम देने का सबूत है। जेई का काल रिकार्ड उसके पास उपलब्ध है। 
महिला ने बताया कि सिलाई और अन्य घरेलू कार्य करके बड़ी मुश्किल से जेई की मांग को पूरा किया गया। बताया कि इससे पहले तत्कालीन डीएम से भी शिकायत की गई थी, मगर विभाग ने आरोप को निराधार बताकर रिपोर्ट डीएम को दे दी। कहा कि उसके ऊपर शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है, न मानने पर मोबाइल से अपशब्दों का प्रयोग किया जा  रहा है। 
विज्ञापन


एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि महिला का बयान लिया जा चुका है,दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद डीएम को रिपोर्ट की जाएगी। वहीं जेई चंद्र किशोर ने बताया कि महिला का आरोप निराधार है। उन्होंने किसी भी महिला से काम देने के नाम पर न तो रकम लिया और न रकम की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें