फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी के चालक से फल व्यवसायियों से विवाद

Mon, 11 Nov 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी के चालक से फल व्यवसाईयों से विवाद
विज्ञापन

- शहर में कई दिनों से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के शास्त्री चौक पर रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी के चालक से ठेला व्यवसायियों का विवाद हो गया। दुकानदार जेसीबी चालक पर फल का ठेला पलटने का आरोप लगाते हुए आगे खड़े हो गए। आरोप है कि दुकानदारों ने जेसीबी पर चढ़कर चालक से मारपीट करने करने की कोशिश की। चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश भी की गई। काफी देर तक चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस की दखल के बाद दुकानदार पीछे हटे।
डीएम के निर्देश पर शहर में इन दिनों अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है। कई दिनों से नगर पालिका की गाड़ी पर लाउडस्पीकर बांधकर पटरी खाली करने की अपील की जा रही है। चेतावनी देने के बाद भी जहां अतिक्रमण खाली नहीं किया जा रहा है, वहां प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को जेसीबी लेकर चालक शास्त्री चौक पर पहुंचा। दुकानदारों का आरोप है कि पहुंचते ही वह फल के ठेले पलटने लगा। उत्तेजित दुकानदार जेसीबी चालक पर टूट पड़े। इसके बाद वह भाग खड़ा हुआ। कोतवाल राना डीपी सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें