फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज निरस्त रहेगी जयनगर-उधना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली जयनगर-उधना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को जाने वाली ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने से बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नहीं आई और वह परिवर्तित मार्ग से गोरखपुर पहुंची।
ट्रेन के निरस्त होने से तमाम यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। जयनगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 09092 जयनगर-उधना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के दरभंगा, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ के रास्ते गुजरात के उधना को जाती है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से आज जाने वाली साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस ट्रेन से पहले से टिकट बुक करने वाली यात्रियों को अपने टिकट वापस करने पड़ेंगे और उन्हें यात्रा के लिए दूसरी विकल्प ढूंढने पड़ेंगे। इसके चलते यात्रियों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ेगी। मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते गोरखपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से कानपुर सेंट्रल से मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।
इसके चलते यह ट्रेन ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन और बस्ती स्टेशन पर नहीं आई और दूसरे परिवर्तित मार्ग से गोरखपुर को गई। ट्रेन के परिवर्तन होने से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को जाने वाली जयनगर-उधना ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे प्रशासन की ओर से निरस्त किया गया है, जबकि ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल के पास से परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें