याद किए गए होम्योपैथ के जनक डॉ. हैनिमैन
बस्ती। होम्योपैथी के जनक सैमुएल हैनिमैन की जयंती सादगी से मनाई गई। रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एंड आयुष पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा के हाल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हैनिमैन ने मानवता को बड़ी उपलब्धि दी जिससे करोड़ों लोगों का सहज उपचार हो रहा है।
कहा कि होम्योपैथी सरल, सुलभ और दुष्परिणाम रहित तथा कम खर्चीली पद्धति है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस मौके पर डॉ. आलोक रंजन वर्मा, डॉ. आरएन चौधरी, डॉ. वीवी मिश्रा, डॉ. प्रियांशी शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, विनय कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। विश्व होम्योपैथ दिवस के अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अपने भाई डॉ. शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी व पुत्र डॉ. स्वेतांग त्रिपाठी के साथ डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया को हानि रहित, सुलभ पैथी चिकित्सा से डॉ. हैनिमैन ने नवाजा।