फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब-ए-बरात पर घरों में की इबादत

विज्ञापन
बस्ती में शब ए बरात पर लोगो ने घरों पर पढ़ी नमाज। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
शब-ए-बरात पर घरों में की इबादत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। लॉकडाउन के कारण शब-ए-बरात पर लोगों ने घरों में इबादत की। नगर क्षेत्र सहित मदारपुर, पोखरा बाजार, मैनहिया, पोखरनी आदि में जगहों पर लोगों ने मोमबत्ती से घरों को रोशन किया। हिदायत के बाद लोग मस्जिद व कब्रिस्तान नहीं गए। शब-ए-बरात की रात चार मुकद्दस रातों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन

पहली आशूरा की रात, दूसरी शब ए मेराज, तीसरी शब ए बरात व चौथी शब ए कद्र की रात होती है। शब ए बरात के दिन कब्रिस्तान जाकर मर चुके लोगों के मगफिरत (मोक्ष) की दुआ मांगने का रिवाज रहा है। हाफिज नूर आलम ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लिए ये दिन इबादत, रहमत और मगफिरत की होती है। मान्यता है कि इस रात सालभर के गुनाहों का हिसाब कर लोगों के किस्मत का फैसला होता है। इसलिए लोग रातभर जागकर गुनाहों से तौबा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें