बस्ती। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिल्ट सफाई एवं नहरों के संचालन का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस्ती-केमहुली राजवाहा व महुली राजवाहा के सेवाली ऊंचगांव माइनर को देखा। इस मौके पर मंत्री ने कृषकों से बातचीत की। अधिकारियों को परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
जल शक्ति मंत्री ने राजवाहा नहर के दाहिनी पटरी पर सोलिंग कार्य का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में पांच तालाबों को चिह्नित किया गया है। ऊंचगांव माइनर के टेल भाग को नारियाव ताताब से जोड़कर लगभग 300 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इससे कृषकों को सिंचाई का भरपूर लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम को परियोजना तैयार कर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। संवाद