फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने बस्ती स्टेडियम को 84 रनों से दी शिकस्त

विज्ञापन
​मैच के दौरान दोनों टीम के ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को अंडर-14 आयु वर्ग के बीच एक मैच खेला गया। जिसमें, जयपुरिया क्रिकेट टीम ने बस्ती स्टेडियम टीम को 84 रन से शिकस्त दी। शानदार प्रदर्शन पर विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टाॅस जीतकर पहले जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर कुल, 226 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सिद्धार्थ ने 69 रन बनाए। विवेक तिवारी 28 और शिवांश पांडेय ने 31 रन का योगदान दिए। खैर क्रिकेट टीम की ओर से देवी प्रसाद, कार्तिक पटेल और आयुष शुक्ला ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती स्टेडियम टीम 23.3 ओवर में 142 रन बनाकर आलआउट हो गई।
टीम की ओर से आशीष चौहान 41 रन, सौरभ पाल ने 25 रन बनाए। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी के तरफ से शिवांश पांडेय ने तीन और तेजस अग्रहरि, विवेक तिवारी और अस्मित पांडेय ने दो-दो विकेट लिए। जयपुरिया ने 84 रन से मैच अपने नाम किया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साह बढ़ाया। शानदार प्रदर्शन करने वाले विकास चौधरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें