फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी बस्ती दिलीप कुमार ने बताया कि बस्ती मंडल के खिलाड़ियों को इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और खेल प्रशिक्षण से जुड़े पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा। शारीरिक शिक्षा एवं खेल स्नातक (बीपीईएस) में 50 सीटें उपलब्ध हैं। योग विज्ञान स्नातक में 40 और योग विज्ञान स्नातकोत्तर में 20 सीटों पर प्रवेश होगा।
खेल पत्रकारिता एवं जनसंचार स्नातकोत्तर डिप्लोमा में 15 सीटें निर्धारित हैं। खेल प्रशिक्षण स्नातकोत्तर डिप्लोमा के तहत एथलेटिक्स सहित आठ खेल विधाओं में एक वर्षीय कोर्स संचालित होगा। प्रत्येक खेल में 15-15 सीटें निर्धारित की गई हैं। https://sportsuniup.com पर ऑनलाइन आवेदनन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें