फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ तीन जहरखुरान

विज्ञापन
बस्ती जिले की पुरानी बस्ती पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पुरानी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ तीन जहरखुरान
विज्ञापन

बस्ती। वाहन चेकिंग के दौरान गोंडा जिले के तीन अभियुक्त मादक पदार्थ समेत पकड़े गए। पुरानी बस्ती पुलिस ने तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। तीनों यात्रियों को शिकार बनाते थे।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय के नेतृत्व में टीम रेलवे स्टेशन गेट नंबर एक के पास जांच कर रही थी। तभी एक बाइक से दिखे तीनों का रोका। तलाशी लेने पर नशीला पदार्थ 189 ग्राम, 2500 रुपये, एक आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में उमेश, रामनरायन ऊर्फ मैनू निवासी हतवा तथा मनोज राना निवासी नार मोहम्मदपुर थाना जहांगीरगंज गौतमबुद्ध नगर, हाल मुकाम हतवा नवाबगंज गोंडा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक गैंग है। विभिन्न स्टेशनों से ऐसे व्यक्ति जो बाहर नौकरी कर जब घर वापस आते हैं तो स्टेशन पर ही उनसे बातचीत कर अपने साथ चलने को सहमत कर लेते हैं। जल्द पहुंचने के चक्कर तथा सवारी नहीं मिलने की दिक्कत देखते हुए साथ चलने को तैयार हो जाते है। रास्ते में उन्हें पानी या चाय के माध्यम से नशीला पदार्थ देते हैं। बेहोश होने पर सारा सामान लेकर भाग जाते हैं। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास है। मनोज राना पहले भी जहरखुरानी के प्रकरण में तीन वर्ष छह माह की सजा पा चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ के अलावा एसआई नरायन लाल श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल गुलाब गुप्ता, रवि प्रताप सिंह, संपूर्णानंद यादव, अखिलेश यादव और शुभम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें