फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रात भर हुई बारिश, दिन भर छाए रहे बादल

विज्ञापन
दोपहर में शहरी क्षेत्र में बारिश के बाद छाता लेकर जाता राहगीर संवाद
विज्ञापन
बस्ती। दो दिन से उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने शुक्रवार की रात जमकर बारिश की। शनिवार को भी सुबह आठ बजे तक बारिश हुई। इसके चलते तापमान में भी नरमी रही। दिन भर बादल और तेज हवा चलने से ठंड का एहसास होने लगा। लोगों को हल्के गर्म कपड़े भी पहनने पड़े।
विज्ञापन

मौसम ने अपना तेवर अचानक बदला। एक दिन पहले शुक्रवार को बदली छाई रही। रात में बारिश होने लगी। अगले दिन शनिवार को सुबह तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। सुबह दस बजे के बाद बारिश थमी लेकिन, बूंदाबांदी के बीच दिन भर ठंडी हवाएं चलीं। बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लिए, तब जाकर राहत महसूस हुई।
बारिश से किसानों की उलझन बढ़ी : वॉल्टरगंज। बारिश के चलते किसानों की उलझन बढ़ गई है। किसान रामेश्वर गुप्ता, श्याम सुंदर साहनी, नवरत्न सिंह, चंद्रेश दुबे ने कहा कि यह बारिश फसलों के लिए नुकसानदेह हैं। खेतों में तैयार गेहूं की फसल भींगने से दाने काले पड़ने का खतरा है। यदि लगातार धूप हो गई तो फसल की गुणवत्ता और चमक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें