फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्यकर्ता सम्मेलन में उठे एमएलसी शिक्षक चुनाव के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को पटेल चौक स्थित एक लॉन में हुआ। इसमें फैजाबाद गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जनपदों के संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशीय कोषाध्यक्ष व चुनाव प्रभारी बिजेन्द्र वर्मा व संचालन जिला प्रवक्ता बाबूराम ने किया।
विज्ञापन

गोरखपुर फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी राजीव यादव ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का चुनाव है,इसमें राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप हरगिज नहीं होना चाहिए। प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि वास्तव में स्वतंत्र व सेवारत शिक्षक होना चाहिए, तभी वह सदन में शिक्षकों के हित के साथ मजबूती से खड़ा रह सकता है। महेंद्र राय, पवन यादव, इनामुल हक, नागेंद्र कुमार, अरविंद यादव, डॉ. घनश्याम तिवारी, रमेश यादव, बृजेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें