वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल को चलाने के लिए जारी धरने में बुधवार को राजा ऐश्वर्य राज सिंह पहुंचे। हाल में डीएम से हुई वार्ता की जानकारी दी। कर्मचारियों ने धरने को और तेज करने का संकल्प लिया।
राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को वार्ता में जिलाधिकारी ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। कहा कि यदि जिलाधिकारी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर चीनी मिल चलवाने का प्रयास करेंगे। धरनारत कर्मचारियों और किसानों ने कहा कि वे मिल चालू होने तक गांधीवादी तरीके से धरना जारी रखेंगे।
धरने में केस राम, गोविंद चौधरी, कैस राम चौधरी, राम लखन शुक्ला, बाबूराम मौर्य, अंगद वर्मा, प्रदीप कुमार चौधरी, अजय चौधरी, कमलेश पटेल, राकेश चौधरी आदि शामिल रहे।