फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सईएन कार्यालय पर सिंचाई संघ ने दिया धरना

Thu, 09 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिंचाई संघ के सदस्यों ने एक्सईएन नलकूप कार्यालय के समक्ष धरना दिया। कई संगठनों ने संघ की मांगों का समर्थन किया। एक्सईएन से दूरभाष पर वार्ता के बाद धरने को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संघ ने कार्यालय को 9 सूत्रीय मांग पत्र भेजा था। पत्र में स्पष्ट किया गया था कि एक्सईएन कार्यालय में किसी भी समय वार्ता कर सकते हैं। हालांकि, धरने के दौरान अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसीपी की ओर से स्वीकृति का पत्र जारी तो किया गया, लेकिन किसी कर्मचारी को यह पत्र प्राप्त नहीं हुआ और वेतन वृद्धि भी लागू नहीं हुई।
सिचाई संघ ने आरोप लगाया कि सींच पर्ववेक्षकों के रिक्त आठ पदों पर पदोन्नति तभी संभव है जब नलकूप चालकों की वरिष्ठता सूची तैयार हो। अभी तक सूची तैयार नहीं होने के कारण कोई भी मांग पर निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन

धरने में सिचाई संघ के संरक्षक राम स्वास्थ्य चौधरी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व पान्तीय अध्यक्ष अमर नाथ सिंह, पूर्व जिला मंत्री गौरी शंकर, राज्य कर्मचारी महा संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय, पंचायत राज विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार चौहान, सिचाई संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी, मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें