बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के खाद विक्रेता बालाजी ट्रेडर्स सोनहा का खाद वितरण में लापरवाही पर दुकान सील कर दिया गया है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बुधवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर यूरिया वितरण और स्टॉक में कमी भी पाई गई।
सीडीओ के निर्देश पर डीएओ ने टीम के साथ दुकान पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान पॉस मशीन में प्रदर्शित यूरिया का उपलब्ध स्टॉक से मिलान किया गया। 127 बोरी के सापेक्ष मात्र 93 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली। 34 बोरी यूरिया खाद स्टॉक में कम पाई गई। जांच के दौरान बनरही जंगल के कृषक पटेश्वरी प्रसाद ने बयान दिया कि दो बोरी यूरिया 720 में 500 ग्राम माइकोराइजा के साथ दिया गया है। संवाद