फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांगी ने दो मैच जीत मचाया मनवाया लोहा

Sat, 17 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पहले दिन अंडर सेवेंटीन के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ डबल्स मुकाबले के साथ हुआ। सर्वेश यादव और अनुभव यादव की जोड़ी का मुकाबला शिवम मिश्र और अश्वनी सिंह की जोड़ी के बीच हुआ। इसमें शिवम मिश्र और अश्वनी सिंह की जोड़ी ने 30-22 के अंतर से जीत दर्ज की। इसके अलावा एकल वर्ग में शिवांगी सिंह ने पहले दिन अपने दोनो मुकाबले जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने डीएम नरेंद्र सिंह पटेल और एसपी कृपाशंकर सिंह की मौजूदगी में हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट औ सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी की गरिमा पांडेय, स्मिता पांडेय, हर्षित द्विवेदी, श्रेया शुक्ल, और दीपशिखा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। जीवीएम स्कूल की काजल ने नृत्य प्रस्तुत किया। खेल राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में ऊंचाई का लाभ तभी मिलता हैजब व्यक्ति में कला के साथ निरंतरता भी हो। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच अंडर सेवेंटीन ग्रुप के मैच खेले गए। शिवांगी ने नेशनल खिलाड़ी तनीशा को कांटे के मुकाबले 21-19 से हराकर सबको हैरत में डाल दिया। इतना ही नहीं कुछ देर बाद शिवांगी ने अपने दूसरे मुकाबले में हर्षिता को 21-0 से पराजित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बालकों के मुकाबलों में अनुभव ने विवेक गुप्ता को 21-6 से, सक्षम अग्रवाल ने अनमोल को 21-17 से, रक्षित अग्रवाल ने सूरजभान 21-8, आयुष ओझा ने अमनराज श्रीवास्तव को21-6 से, मनीष मौर्य ने रजत चतुर्वेदी को 25-13 के अंतर से हराया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव, रोटरी क्लब के अध्यक्ष वामिक मेराज, आयोजक टीम के मोहम्मद इद्रीस, पंकज गुप्ता, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, पुनीत, महेश्वर पांडेय, प्रदीन विश्नानी, अमित पांडेय, अविनाश कुमार वर्मा, मनोज अग्रवाल, मनीष, आनंद प्रकाश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें