फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वशिष्ठ धाम से अयोध्या धाम के लिए निकाली आमंत्रण रथयात्रा

विज्ञापन
आमंत्रण रथयात्रा में शामिल झांकी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ धाम में 18 से 26 फरवरी तक आयोजित हो रही वशिष्ठ रामायण कथा के निमित्त जारी विविध कार्यक्रमों की शृंखला में बुधवार को वशिष्ठ धाम बढ़नी मिश्र से आमंत्रण रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा वशिष्ठ धाम से निकलकर अयोध्या धाम तक जाएगी, जहां रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व तीन कलश मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी, यात्रा का स्वागत कर रामायण कथा का आमंत्रण स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन




इसके साथ ही भगवान राम के परिवार को कथा का आमंत्रण स्वीकार कर प्रभु श्रीराम दरबार को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 18 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाली वशिष्ठ रामायण कथा पहली बार हो रही है। इससे पहले यह कथा कहीं नही हुई है। जगद्गुरू तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य कथा का रसपान कराएंगे। वशिष्ठ धाम की ख्याति और गौरव इस कथा के माध्यम से पूरी दुनिया में पहुंचेगी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने की आम जनमानस से अपील किया।



यात्रा के साथ प्रमुख रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश मिश्र, गुरुदत्त मिश्र, मनू पाण्डेय, कपिलदेव सिंह मम्मू, जगदीश पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, चन्द्रमणि मिश्रा, आशीष सिंह, पंडित सरोज मिश्र, राजेश त्रिपाठी, राजेश चित्रगुप्त, सर्वेश श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, सतेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें