फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सात मतदान केंद्रों पर मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सात मतदान केंद्रों पर मिलीं खामियां
विज्ञापन

गौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए चाक चौबंद व्यवस्था करने का निर्देश डीएम दे चुकी हैं। उसके बाद भी ब्लॉक क्षेत्र के सात मतदान केंद्रों पर शौचालय, पेयजल की समस्या और भवनों में कमी पाई गई है। यह हकीकत सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ओर से किए गए निरीक्षण में सामने आई।
ब्लॉक क्षेत्र में मतदान के लिए 263 बूथ बनाए गए हैं। ग्राम पंचायत सिद्धौर में प्राथमिक विद्यालय ही नहीं है। यहां पंचायत भवन परिसर में मतदान होना है। अभी इसका भवन अधूरा है। शौचालय और पानी के लिए भी उचित इंतजाम नहीं है। प्राथमिक विद्यालय सिकटा में शौचालय बदहाल है। हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है, जो पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन

पंचायत भवन चकचई अंबरपुर निर्माणाधीन है। यहां शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। पंचायत भवन पिरैला में शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक विद्यालय कालीगढ़ा का शौचालय तथा हैंडपंप खराब स्थिति में है। पंचायत भवन मुड़सरा में शौचालय और पानी की व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक विद्यालय सौरहा का शौचालय अपूर्ण है। एडीओ पंचायत राम सुभाष चौधरी ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों के निरीक्षण में जिन मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था मिली है। वहां खामियां ठीक कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

वहीं ब्लॉक क्षेत्र के झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी को मतगणना स्थल बनाया गया है। शनिवार को डीएम और एसपी यहां निरीक्षण के लिए आने वाले थे। मौके पर बीडीओ उमाशंकर सिंह तथा प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी सहयोगियों के साथ मौजूद थे। डीएम व एसपी बिना निरीक्षण किए कॉलेज के सामने गुजर गए। कुछ समय बाद पहुंचे एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने बताया कि आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण दोनों अधिकारी आज निरीक्षण नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें