फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अंतरजनदीय चोर गिरफ्तार, 98 हजार नकद व जेवरात बरामद

विज्ञापन
नगर पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के चोर को किया गिरफ्तार-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। थाना नगर पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 98,500 रुपये नगद व एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद चैन पीली धातु बरामद किया गया। पुलिस ने न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी सतेंद्र भूषण ने बताया कि नगर क्षेत्र व कप्तानगंज क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में केस दर्ज था। जिसकी विवेचना चल रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर एक चोर अर्जुन पुत्र रामकेश निवासी मदनगिरी जनपद दक्षिण जिला, नई दिल्ली को बेलाड़ी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 98,500 रुपये नकद व एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद चेन पीली धातु बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसका एक गिरोह है। वह मिलकर बाहर घूम-घूम कर चोरियां करते हैं। अंगूठी को फरवरी महीने में हाइवे किनारे स्थित ग्राम गड़हा गौतम थाना कप्तानगंज क्षेत्र से दूसरे घर में छत के रास्ते घुसकर चोरी किया गया था, जोकि मेरे हिस्से में मिला था। इसके पहले घर में खिड़की के रास्ते घुसकर चोरी किया था तो उसमें कुछ हिस्सा मिला था।
विज्ञापन

18 मार्च की रात में मरवटिया बाबू गांव के पहले मकान में चोरी के बाद हिस्से में चेन मिला था। वहीं मरवटिया बाबू में हुए चोरी के हिस्सा बचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें