फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टाॅवर में आग लगने से उपकरण जले मोबाइल नेटवर्क बाधित, लोग परेशान

विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के खम्हरिया सुजात में टावर में लगी आग-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया क्षेत्र के खम्हरिया सुजात में स्थित जियो मोबाइल टाॅवर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में टाॅवर पर लगे लाखों रुपये के उपकरण जलकर नष्ट हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में नेटवर्क सेवा बाधित हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोंडा जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के साकीपुर निवासी धीरेन्द्र सिंह जो रिलायंस जियो में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं, को शुक्रवार की रात करीब दो बजे साइट डाउन होने का अलार्म मिला। साइट आईडी खम्हरिया सुजात बताई गई। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ओडीसी (आउटडोर कैबिनेट) का दरवाजा तोड़कर उसमें आग लगा दी गई थी। आग लगने से पावर प्लांट, बैटरी, राउटर, ई-नोड बी मॉड्यूल तथा पूरी वायरिंग जलकर नष्ट हो गई।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। टेक्नीशियन द्वारा संबंधित अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें