वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गोस्वामी तुलसी दास इंटर कालेज मझौवा लाला खजुरी के प्रबंधक और प्रधानाचार्य एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए विद्यालय परिसर में ही आपस में भिड़ गए। इस मामले में प्रबंधक राम सुमेर चौधरी की ओर से थाने में लिखित तहरीर दी गई है। जिसमें प्रधानाचार्य राम नरायन चौधरी और उनके परिवार वालों के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने के आरोप लगाया गया है।
प्रबंधक ने बताया कि प्रधानाचार्य की कार्य प्रणाली से पाठन कार्य प्रभावित होने लगा था छात्र और छात्राओं से अनियमित रूप से सुविधा शुल्क ली जा रही थी। जब उन्होंने विद्यालय का कमान अपने हाथ में ले लिया तो प्रधानाचार्य नाराज हो गए। बताया कि पिछले एक माह से विवाद चल रहा था। अपने परिवार के सदस्यों को मनमाने तरीके से कमेटी का सदस्य बना लिया था। प्रबंधक पद से हटाने की साजिश करने लगे थे। 24 अगस्त को विद्यालय मे प्रधानाचार्य ने उपस्थित पंजिका रजिस्टर लेकर अपने कक्ष में चले गए और घर फोन कर भाई भतीजों को विद्यालय बुला लिया। उसके बाद उन्हें विद्यालय के अंदर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मामला बिगड़ने पर बडे़ बाबू रघुपति वर्मा ने 100 नंबर पर डायल किया तत्काल वाल्टरगंज की पुलिस विद्यालय पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया।
वही प्रधानाचार्य रामनरायन चौधरी ने भी आरोप लगाया की विद्यालय सुचार रूप से चल रहा था प्रबंधक विद्यालय में बैठ कर दबंगई करने लगे और छात्र/छात्राओं से रजिस्ट्रेशन और बोर्ड फीस के नाम पर वसूली करवाने लगे और मना करने पर मुझसे बार-बार उलझने लगे मनमानी तरीके से अध्यापकों एवं अन्य स्टाप को बाहर निकालने की धमकी देने लगे। 24 अगस्त को सुबह चौकीदार से उपस्थित पंजिका की मांग की तो प्रबंधक ने मना कर दिया। स्वयं रजिस्टर लेकर अपने कक्ष की तरफ आ रहा था तभी प्रबंधक ने मेरे ऊपर हाथ उठा दिया। मैं छात्र/छात्राओ एवं अन्य स्टाप के बीच अपमानित होते हुए अपने कक्ष में चला गया। स्टाफ के कुछ लोग और प्रबंधक के लड़के विद्यालय के अंदर आने लगे। तो परिवार के लोगों को फोन किया। उसके बाद परिवार के लोग आए और उनके साथ मैं घर चला आया।