फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा का मुंडेरवा थाने का घेराव

Sat, 27 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मुण्डेरवा थाने का हियुवा के कार्यकर्ताओ ने किया घेराव।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी और थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव के लोगों ने शनिवार को बड़ी संख्या में मुंडेरवा थाने का घेराव किया और नारेेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी कुर्थिया गांव के पांच वर्षीय बालक के तीसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बजाए पीड़ित परिवार के लोगों को पुलिस की ओर से परेशान करने से नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 48 घंटे का समय दिया। थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता और ग्रामीणों सीओ रुधौली के आश्वासन पर तकरीबन तीन घंटे के बाद माने। 
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि जिस परिवार के बच्चे की हत्या की गई उसे थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों की ओर से परेशान किया जा रहा है।  बच्चे की हत्या के मामले में जिस महिला का नाम मुख्य अभियुक्त के रूप में सामने आ रहा है उसे पुलिस गिरफ्तार करने के बजाए बचाने की कोशिश में लगी है। आरोपी एक विशेष संप्रदाय से जुड़ी और उसे बचाने वाला भी उसी संप्रदाय से संबधित है। हिंयुवा ने एसओ के जरिए एसपी को भेजे ज्ञापन में आरोपी महिला के साथ ही संबधित अन्य लोग जो इस मामले में लीपापोती कर रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, अन्यथा की स्थिति में हिंदू युवा वाहिनी बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
हिंयुवा ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की। इस मौके पर हिंयुवा के जिला संयोजक विजय आर्य, जिला महामंत्री बबलू यादव, रामदिनेश चौधरी, जिला मंत्री रमेशचंद्र, प्रकाश, सोनू, कामता, सुरेंद्र, रामयज्ञ, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मिश्र, संयोजक संतमणि, धर्मेंद्र, राजेश, रामदिनेश चौधरी, सुधीर सहित बड़ी संख्या में गांव के पुरुष और महिलायें मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें