फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

15 दिन के भीतर कार्य पूरा करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। डीएम शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्य करने की प्रगति अत्यंत धीमी है। डीएम ने निर्देश दिए कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम मे तेजी लाएं। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो गई है, इसलिए कार्य अपूर्ण रहने का कोई कारण नहीं है। प्रधानाचार्य ने बताया कि फायरफाइटिंग के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, केबल अब तक नहीं डाली गई है। अंडरग्राउंड टैंक बन गया है, लेकिन पंप लगाने का कार्य नहीं हुआ है। संबंधित ठेकेदार की ओर से कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। बताया कि मल्टीपरपज हॉल में फाल्स सीलिंग, टाइल्स अब तक नहीं लगाए गए हैं। अन्य कार्य भी अवशेष हैं। मेन गेट से लेकर अंदर तक सभी सड़कें अपूर्ण हैं। सड़क ऊंची-नीची भी है, कम चौड़ी व मानक के अनुरूप नहीं है। कार्यदायी संस्था के अपर परियोजना प्रबंधक एससी चौधरी ने बताया कि केबल लाइन काफी ऊपर है, जिससे सड़क बनाने में समस्या आ रही है। टाइल्स आने में विलंब हो रहा है। डीएम ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता करके केबल लाइन सही करवाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी निर्माण कार्य 15 दिन के भीतर पूरा करें। कार्यदायी संस्था की ओर से बताया गया कि एकेडमिक ब्लॉक, ब्लॉक एबीसी, हॉस्टल ब्लॉक, ब्वॉयज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, इंटर्न हॉस्टल, ब्वायज और गर्ल्स रेजीडेंट हॉस्टल, नर्सेज हॉस्टल, रेजीडेन्सियल ब्लॉक, टाइप 2, 3, 4, 5, 6 आवास पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान एडीएम रमेश चंद्र, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डॉ नवनीत कुमार, वित्त नियंत्रक श्रीनिवास त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें